दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, तीन लोगों की मौत, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट  

हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, तीन लोगों की मौत, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट  

नई दिल्‍ली: देश के अधिकतर हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो गई है। शुक्रवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल में कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 4 नेशनल हाईवे और 800 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। सिरमौर जिले के ददाहू में गिरी नदी उफान पर है। लोगों को घर खाली करने के आदेश दिया गया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में चार जिलों में फटे बादल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधल के गुंडी इलाके में लैंडस्लाइड से लगभग 12 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रियासी जिले में अचानक आई में बाढ़ में मां-बेटा बह गए। डोडा जिले के अस्सार में चेनाब नदी में अचानक बाढ़ आने से आठ लोग बह गए। हालांकि, सबको बचा लिया गया।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों के दौरान अब तक चार जिलों में बादल फटा है। किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 33 लोग लापता है। इनका अब तक पता नहीं चल पाया है।

पंजाब के नौ जिलों में पानी डूबे

पंजाब के 9 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हैं। राज्य के 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 31 अगस्त से बढ़ाकर 3 सितंबर तक कर दी गई हैं। 27 अगस्त से सभी स्कूल बंद हैं। जालंधर और लुधियाना में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया।

दिल्ली में यलो अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान

दिल्ली में सोमवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और दोपहर के समय गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *