नई दिल्ली: उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर सोमवार (08 सितंबर) सुबह काली मंदिर के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर गिरे। इसके कारण स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा ट्रैक पर आ गिरा। अब रूट बाधित है। कई ट्रेनों को रोका गया है। ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है।
VIDEO | Uttarakhand: Haridwar–Rishikesh railway route disrupted after boulders and trees fell on tracks, restoration works are underway.
Train movement has been halted in the section as teams carry out clearing work to restore connectivity.#Uttarakhand #RailwayUpdate… pic.twitter.com/XNi8xpI7hz
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025
वहीं, राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से आज 8 जिलों, उदयपुर, सलूंबर, जालोर, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में स्कूल बंद हैं।
उदयपुर में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड
राजस्थान के उदयपुर-झाड़ोल-ईडर NH-58 E पर लैंडस्लाइड होने से ट्रैफिक लगा है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे झाड़ोल के पास हाईवे पर अंडावेला में लैंडस्लाइड हुई, जिससे पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। हाईवे से मलबा हटाया जा रहा है।
पंजाब के 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी 3 लाख 84 हजार की आबादी प्रभावित है। 12 जिलों के 46 लोगों की बाढ़-बारिश में जान गई। 12 दिन बाद आज राज्य के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले हैं।
मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। राज्य में अब तक 644.9mm बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4mm है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर के बीच 652.1mm सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 948.5mm बारिश हुई है।
पटियाला में बाढ़ के कारण 43 स्कूल बंद
पंजाब के पटियाला में बाढ़ के कारण जिले के 43 स्कूलों को 10 सितंबर 2025 तक शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। 6 स्कूलों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद किया गया है। इन 6 स्कूलों में 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा, अन्य निजी और सरकारी स्कूल सरकार के निर्देशों के अनुसार ही खुले रहेंगे। प्रशासन ने यह कदम बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया है ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
दिल्ली में यमुना का स्तर गिरा, 205 मीटर पर आया
VIDEO | Delhi: The water level of Yamuna receded to 205.22 metres at 7 am on Monday from 205.33 metres the day before.
Drone visuals from Yamuna Bazar.#DelhiRains #FloodUpdate #DroneVisuals(Full video available on PTI videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DQXVPnVhRY
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025
दिल्ली: वसु देव घाट और मोनेस्ट्री क्षेत्र में बाढ़
तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वसु देव घाट और मोनेस्ट्री एरिया में कई फीट तक पानी भरा हुआ है। इसका ड्रोन विजुअल सामने आया है। हालांकि, यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। ऐसे में इन इलाकों में भी पानी घटने की उम्मीद जताई जा रही है।
VIDEO | Delhi: Drone visuals from Vasudev Ghat and Monastery area show inundation after heavy rains, as floodwater continues to impact parts of Delhi-NCR.
Several low-lying areas remain submerged, with authorities monitoring the water levels closely.#DelhiRains #FloodUpdate… pic.twitter.com/qQjYa3knAs
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025