उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bharatiya Janata Party, BJP, Congress, EIA University Colombia, EIA यूनिवर्सिटी कोलंबिया, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi in Colombia, Rashtriya Swayamsevak Sangh, RSS, The Future is Today Conference, आरएसएस, कांग्रेस, कोलंबिया में राहुल गांधी, द फ्यूचर इज टुडे कॉन्फ्रेंस, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राहुल गांधी
Shailendra Singh
0 Comments
कोलंबिया में राहुल गांधी बोले- RSS-BJP की विचारधारा में कायरता, ये कमजोर को मार सकते हैं
कोलंबिया: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार (02 अक्टूबर) को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा के मूल में कायरता है। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप विदेश मंत्री के एक बयान पर गौर करें, तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है। हम उनसे कैसे लड़ सकता हैं? इस विचारधारा के मूल में कायरता है। वे कमजोर लोगों को मारते हैं और ताकतवर लोगों से दूर भागते हैं। यही भाजपा-RSS का स्वभाव है। गौरतलब है कि राहुल साउथ अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर हैं। कोलंबिया के अलावा ब्राजील, पेरू और चिली देशों का भी दौरा करेंगे।
भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। ऐसा होना देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। इससे देश में संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। भारत की ताकत उसकी विविधता और लोकतंत्र है, लेकिन मौजूदा हालात में इन मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है।
संघ की शाखाओं से निकलने वाले लोग महात्मा गांधी को नही समझ सकतें – जननायक राहुल गांधी जी pic.twitter.com/rtOijnFpFw
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 2, 2025
उन्होंने कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार (भारत) पर निशाना साधते हुए कहा, भारत में सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि हर संस्थान सिर्फ उनके हिसाब से काम करे। यह भारत की आत्मा के खिलाफ है। छात्रों के सवाल-जवाब में उन्होंने कहा कि असहमति की आवाज को लोकतंत्र में जगह मिलनी चाहिए।
भारत को चाइना से लेनी चाहिए सीख
कांग्रेस नेता ने कहा, मैं केवल भारत के संदर्भ में बात कर सकता हूं। भारत जैसा बड़ा देश नौकरियों के लिए स्ट्रगल कर रहा है। अमेरिका में भी कई कंपनियां बंद हो गईं। भारत में भी ऐसी ही स्थिति है। हमें चाइना से सीखना होगा। भारत को चाइना से सीखना होगा कि प्रोडक्शन को कैसे बढ़ाना है, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से। भारत को कई रिस्क का भी सामना करना होगा।
उन्होंने कहा कि भारत की डेमोक्रेसी पर हमला भारत के लिए खतरा है, अभी भारत के कई हिस्सों में ऐसा हो रहा है। हम चाइना की तरह लोगों की आवाज को दबा नहीं सकते। भारत में हाईटेक सॉफ्टवेयर सुविधाएं केवल 2-3 पर्सेंट लोगों के पास ही हैं। ये बेहद कम है। भारत केवल सर्विसेज के आधार पर ग्रोथ नहीं पा सकता। ट्रंप के लिए खुद केवल मैनुफैक्चरिंग पर लौटना मुश्किल है। पहले अमेरिका सबसे बड़ा प्रोड्यूसर हुआ करता था, लेकिन अब नहीं है। इस वक्त जिसके पास सबसे बड़ी मैनुफैक्चरिंग यूनिट है वो लीडर हैं। 21वीं सदी केवल फैक्ट्रियों पर ही निर्भर नहीं रह सकती।
भारत की हेल्थ और एजुकेशन के बारे में
राहुल ने कहा, भारत में एआई हेल्थ और एजुकेशन में बड़ा रोल निभाने वाला है। भारत में बड़ा हिस्सा प्राइवेट अस्पतालों से सेवा लेता है। लेकिन आप सफल देश नहीं हो सकते जबतक एक बड़े गरीब तबके को आप सरकारी सुविधाएं नहीं प्रदान कर सकते। हमारी पार्टी के विचार इसको लेकर एक मत हैं।

उन्होंने कहा, नोटबंदी और जीएसटी ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। वर्तमान सरकार सोचती है कि कुछ लोगों के हाथों में ही पूरी इकोनॉमी सौंप देनी चाहिए। साथ ही पूरे देश में सेंट्रलाइज्ड करप्शन है।
AI को लेकर क्या सोचते हैं?
कांग्रेस सांसद ने कहा, पश्चिमी देशों में सब ऐसा सोचते हैं कि या तो ये या तो कुछ भी नहीं। वो सोचते हैं कि AI आ जाएगा तो डॉक्टर्स गायब हो जाएंगे। जब कंप्यूटर्स आए थे तब भी ऐसा कहा जाता था कि ये नौकरियां खत्म कर देगा। कोई भी नई तकनीक इंसान ही इस्तेमाल करेगा। वही इससे सीधे तौर प्रभावित भी होगा। आजादी के लड़ाई में नई तकनीक के हथियारों से लोगों पर अत्याचार किए गए थे, लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों ने ऐसा नहीं किया।
उन्होंने कहा, दुनिया में मेंटल इश्यू को लेकर लोग जागृत हो रहे हैं। हमारा मानना है कि लोग अगर प्रोडक्टिव हैं, वो कोई काम कर रहे हैं तो सब ठीक है, अगर वो काम नहीं कर रहे हैं तो बड़ी समस्या खड़ी होती है। हम चाइना की तरह जनसंख्या को लेकर सख्त कानून नहीं ला सकते, लेकिन हम उन्हें काम दे सकते हैं। सीमित मौकों की वजह से लोगों में मेंटल इश्यू बढ़ रहे हैं।



Post Comment