मनोरंजन

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, तस्वीरों शेयर कर लिखा भावुक पोस्‍ट

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, तस्वीरों शेयर कर लिखा भावुक पोस्‍ट

 

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: ही-मैन’ धर्मेंद्र और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ियों में एक है। सुपरस्‍टार धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दु:ख से धरम जी के चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स शायद ही कभी उभर पाएंगे। उनके निधन के तीसरे दिन यानी गुरुवार (27 नवंबर) को पत्‍नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है।

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा- ‘वह मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, ज़रूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले – असल में, वह मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे।’

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन

बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। जुहू स्थित घर पर उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पिछले महीने से ही धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। 12 नवंबर से उनका घर पर ही इलाज हो रहा था। आज गुरुवार शाम एक्टर के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *