श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद जम्मू के बॉर्डर इलाकों में छह दिन बाद भी स्कूल बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए।
वहीं, LoC के पास अपने गांव लौटे हसन मोहम्मद नामक ने कहा कि मैंने सन् 1965 और 1971 के युद्ध देखे हैं, लेकिन इस बार की स्थिति अलग थी। हम यहां नहीं रह सकते थे, इसलिए हम सुरनकोट चले गए और स्थानीय लोगों के साथ रहने लगे। वहां के लोगों ने हमारी बहुत मदद की। आज हम अपने घर लौट आए हैं।
#WATCH | A resident, Hasan Mohammad says, "I saw the 1965 and 1971 wars because I was born in 1947. Such situation was not seen even in 1965 or 1971…We could not remain here…So, we moved to Surankote and lived there with the locals. The people there helped us a lot. Today, we… pic.twitter.com/zCUlaofWc6
— ANI (@ANI) May 16, 2025
जम्मू में बॉर्डर इलाके में स्कूल अभी भी बंद
जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूल अभी भी बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए।
मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट से सेलेबी कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म
भारत सरकार की ओर से तुर्किये की सेलेबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के बाद मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। सेलेबी को तुरंत सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाएं सौंपने के आदेश दिए गए हैं। यह कंपनी मुंबई एयरपोर्ट पर 70% ग्राउंड ऑपरेशन संभालती थी।