उत्तर प्रदेश, राजनीति

सावधान! यूपी में 47°C तक जाएगा पारा, इस बार दो जून तक रहेगा नौतपा

सावधान! यूपी में 47°C तक जाएगा पारा, इस बार दो जून तक रहेगा नौतपा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में शनिवार को 65 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते 24 घंटे में सात जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 10.3 मिमी बारिश महाराजगंज में दर्ज की गई। वाराणसी में शुक्रवार को तेज आंधी आई। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम पारा 40.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कल से नौतपा शुरू हो रहा है। इस दौरान पारा 47 डिग्री तक जा सकता है।

2 जून तक रहेगा नौतपा

इस साल 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के करीब होता है, जिससे उसकी किरणें सीधे और तेज पड़ती हैं और तापमान बढ़ जाता है। माना जाता है कि इन 9 दिनों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। हालांकि हर साल ऐसा हो, ये जरूरी नहीं है। जैसे- 2024 में नौतपा के दौरान पूरे देश में हीटवेव चल रही थी। गर्मी इतनी तेज थी कि 4 दिनों में ही 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कई राज्यों में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी जाने लगी।

2023 में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी नहीं पड़ी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मई-जून के महीने में बारिश हुई। हालांकि, मौसम विज्ञानी का कहना है कि 2023 की तरह इस बार भी नौतपा का असर यूपी में कम देखने को मिल सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *