राणा दुग्गुबाती और विजय देवरकोंडा समेत 25 सेलेब्स के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

राणा दुग्गुबाती और विजय देवरकोंडा समेत 25 सेलेब्स के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

Illegal Betting Apps: तेलंगाना पुलिस ने राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित लगभग 25 मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इन पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने के आरोप हैं। तेलगांना पुलिस ने जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, उनमें छह टॉलीवुड सितारे शामिल हैं।

इन सभी के खिलाफ एफआईआर मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि 32 वर्षीय व्यवसायी फणींद्र शर्मा ने याचिका दायर की थी, इसी के आधार पर हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।

Post Comment

You May Have Missed