मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं, देखें VIDEO

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं, देखें VIDEO

मथुरा: यूपी के मथुरा में होली से पहले ही भक्तों की भारी भीड़ हो रही है। श्रद्धालु भारी संख्या में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में इतनी भीड़ है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ देखी जा सकती है।

मंदिर में खेली जा रही होली

गौरतलब है कि मथुरा-वृंदावन में होली के त्यौहार से कुछ दिन पहले ही रंग खेला जाने लगता है। बांके बिहारी मंदिर में भी खूब होली खेली जा रही है। यही वजह है कि यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।  वैसे तो भारत के सभी राज्यों में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन होली मनाने के लिए देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की अच्छी खासी तादाद मथुरा-वृंदावन भी पहुंचती है। होली के दिन यहां पर इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने की भी जगह नहीं होती।  ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है। मथुरा-वृंदावन की होली 40 दिन तक चलती है।

Post Comment

You May Have Missed