अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस: अजय राय ने कांग्रेस की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस: अजय राय ने कांग्रेस की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

लखनऊ: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश की आधी आबादी (नारी शक्ति) को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र महिलाओं की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, आजादी की लड़ाई में हमारी देश की नारी शक्ति ने बढ़ चढकर भागीदारी निभाई है। एक तरफ जहां रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल ने 1857 में आजादी का बिगुल फूंका, दूसरी तरफ भारत कोकिला सरोजनी नायडू ने आजादी की लड़ाई को एक दिशा दी। अरूणा आसफ अली, कस्तूरबा गांधी, कमला नेहरू, सुचिता कृपलानी से लेकर ऊषा मेहता तक एक लंबी फेहरिस्त है।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस: अजय राय ने कांग्रेस की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का समुचित सम्मान किया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद भी कांग्रेस ने हमेशा आधी आबादी को उचित स्थान दिया फिर वह चाहे प्रथम महिला राष्ट्रपति का हो, प्रधानमंत्री का हो, राज्यपाल का हो या प्रथम महिला मुख्यमंत्री का हो। 1992 में हुए 73 और 74वें संशोधन द्वारा पंचायतों और निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का समुचित सम्मान किया है और आज भी हम अपनी उसी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हमनें कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री अनुसुईया शर्मा, बेगम इशरत रसूल एवं सुशीला सोनकर को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस: अजय राय ने कांग्रेस की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Previous post

Lucknow: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगी राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला

Next post

‘पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय’ और ‘दहेज मुक्त, नशा मुक्त भारत’ की विद्यार्थियों ने ली शपथ

Post Comment

You May Have Missed