यूपी में 41 PCS अफसरों के ट्रांसफर, पूर्णिमा सिंह बनीं ADM बरेली
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार सुबह 41 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें ज्यादातर एसडीएम हैं। देवरिया के अपर जिलाधिकारी (ADM) गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है।
मेरठ नगर निगम की अपर आयुक्त की जिम्मेदारी हापुड़ SDM लवी त्रिपाठी को सौंपी गई है। वहीं, ADM बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के SDM विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया। आगरा के SDM संजीव कुमार शाक्य को ADM प्रयागराज बनाया गया।
देखिए पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट





Post Comment