उत्तर प्रदेश
राजनीति
Ayodhya News, Ayodhya Ram Temple, Ayodhya Ram Temple Darshan Timings, Ram Temple Ayodhyabh, Ram Temple Darshan Timings, Shri Ram Lala, Shri Ram Lala Tirth Kshetra, UP News, अयोध्या राम मंदिर, अयोध्या राम मंदिर दर्शन का समय, राम मंदिर अयोध्याभ, राम मंदिर दर्शन का समय, श्रीराम लला, श्रीरामलला तीर्थ क्षेत्र
Shailendra Singh
0 Comments
अयोध्या जा रहे रामलला के दर्शन करने तो पहले पढ़ लें ये खबर, इन नियमों में हुआ बदलाव
अयोध्या: प्रयागराज महाकुंभ के समापन के बाद अब श्रीराम लला के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। इसके साथ ही तीर्थ क्षेत्र की ओर से रामलला के दर्शन के समय और अवधि दोनो में बदलाव किया गया है। नई समय सारणी भी जारी कर दी गई है। आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी रिपोर्ट में शनिवार को दर्शनार्थियों की कुल संख्या 94 हजार बताई गई, जबकि रविवार को 90 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।
रामलला के दर्शन की अवधि में तीन मार्च से आंशिक बदलाव कर दिया गया है। बताया गया कि प्रात: काल चार बजे रामलला की मंगला आरती हुई। पुन: भोर में 4.15 बजे से सुबह छह बजे तक पट बंद रखा गया। इसके पूर्व गेट नंबर एक से रात्रि 9.30 बजे आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद हो जाएगा। पुन: रात्रि दस बजे शयन आरती उतारी जाएगी।
पहले की तरह हुई दर्शन की समयावधि
महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होते ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रभु श्रीराम लला के दर्शन की समयावधि लगभग पहले जैसी कर दी है। दर्शन के समय की नई व्यवस्था तीन मार्च सोमवार से प्रभावी हो गई। तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार प्रातः चार बजे मंगला आरती हुई। उसके बाद सवा चार बजे से छह बजे तक कपाट बंद रहे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन अवधि बदलने की सूचना का यह पत्रक जारी किया गया है। इसके अनुसार 3 मार्च से दर्शन का समय बदल गया है।
आज से बदला गया दर्शन का समय

मोबाइल ले जाने पर भी लगा प्रतिबंध
सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनुपालन दोबारा शुरू हो गया है और दर्शनार्थियों के मोबाइल के साथ सामानों को भी ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके कारण श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित पीएफसी में लाकर सेवा को बहाल कर दिया गया है। प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर्व के ठीक पहले उमड़ी अपार भीड़ को देखते हुए लाकर सेवा बंद कर दी गयी थी। इसके साथ दर्शनार्थियों को उनके सामानों के साथ मोबाइल को भी ले जाने की अनुमति थी।



Post Comment