हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश

हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तीन दिन से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। पूरे लाहौल स्पीति जिले के साथ-साथ चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद हो गई हैं। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई हैं।

उत्तराखंड के गंगोत्री में 4 फीट तक बर्फबारी हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण बंद कर दिया गया है। उधमपुर से आगे जाने के रास्ते बंद है। बड़ी संख्या में ट्रक, बसें और यात्री वाहन वहीं फंसे हुए हैं। आज ताजा बर्फबारी होने के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (‌BRO) श्रीनगर एयरपोर्ट के रनवे पर बर्फ हटाने में लगा हुआ है।

15 राज्‍यों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ समेत देश के 15 राज्यों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। राजस्थान में बीकानेर सहित 6 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से मध्य प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल आज भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

उधर, दिल्ली में फरवरी की रात 74 साल में सबसे गर्म दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 27 फरवरी को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1951 से 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी में दर्ज अब तक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है।

Previous post

पुणे में सरकारी बस में दुष्‍कर्म केस का आरोपी गिरफ्तार, गांववालों की मदद से पुलिस ने गन्ने के खेत से पकड़ा

Next post

पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में बारिश, बरेली समेत 46 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट

Post Comment

You May Have Missed