Uorfi Javed: फिर लाइम लाइट में उर्फी जावेद, ड्रेस नहीं बल्कि बयान है चर्चा में
Uorfi Javed Viral News: अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वालीं अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर उर्फी जावेद क बार फिर लाइम लाइट में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उर्फी जावेद की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस बॉलीवुड सितारों को लेकर तंज कसती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उर्फी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बॉलीवुड के मशहूर सितारे दर्शकों से जुड़ने के लिए खुद को मिडिल क्लास जैसा बताते हैं।
जानिए, उर्फी जावेद ने किस पर कसा तंज
एक साक्षात्कार में उर्फी ने अपनी निराशा जताते हुए कहा, ‘जब अमीर हस्तियां यह दिखावा करती हैं कि उनका पालन-पोषण बहुत ही मध्यमवर्गीय, गरीब परिवार में हुआ है, तो यह मुझे अंदर तक परेशान कर देती है। हम जानते हैं कि तुम अमीर थे।’ उर्फी ने तंज कसते हुए कहा, ‘हम बिल्कुल मिडिल क्लास थे, हमने कभी फर्स्ट क्लास फ्लाई नहीं किया, हम इकॉनमी में फ्लाई करते थे। हमने प्लेन नहीं देखा था यार, तुम कैसी बातें कर रहे हो।’
दर्शकों से जुड़ने के लिए करते हैं ऐसा
उर्फी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, ‘जब अमीर सेलिब्रिटी मध्यम वर्ग की तरह व्यवहार करते हैं, तो वे दर्शकों से जुड़ना चाहते हैं और दर्शक भी उनसे जुड़ना चाहते हैं। यहां तक कि जब वो मध्यम वर्ग की तरह व्यवहार करते हैं, वो दावा करते हैं कि वो कंजूस हैं और पैसे खर्च नहीं करते हैं। तो फिर आप क्यों कमा रहे हैं? आप कोई नौकरी कर लें। मुझे ये नखरे पसंद नहीं हैं। पैसा होना और उसे खर्च करना भी ठीक है।’ हालांकि, इस दौरान उर्फी ने किसी का नाम नहीं लिया।
उर्फी का वर्क फ्रंट
उर्फी जावेद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘बिग बॉस ओटीटी 1’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 15’ जैसे रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार दिबाकर बनर्जी की ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में देखा गया था।



Post Comment