देश-दुनिया
मनोरंजन
राजनीति
Apoorva Makhija, Apoorva Mukhija, India's Got Latent Show, Maharashtra Culture Department, Ranveer Allahabadia, Samay Raina, YouTuber Ranveer Allahabadia, अपूर्वा मखीजा, अपूर्वा मुखीजा, इंडियाज गोट लैटेंट शो, महाराष्ट्र संस्कृति विभाग, यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, रणवीर अलाहबादिया, समय रैना
Shailendra Singh
0 Comments
रणवीर अलाहबादिया मामले की जांच करेगा महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग, पढ़ें पूरी खबर
मुंबई: कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गोट लैटेंट’ में फेमस यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के दिए विवादित बयान की जांच महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग भी करेगा। शुक्रवार को मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग ने रणवीर विवाद की जांच के आदेश दिए। मंत्री ऑफिस के अनुसार, इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली थीं। ऐसे ही अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं।
वहीं, शुक्रवार को मुंबई पुलिस (खार स्टेशन) और असम पुलिस को टीमें भी रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वो बंद मिला। रणवीर को आज मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) में पेश होना है, क्योंकि वे शुक्रवार को पेश नहीं हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणवीर को अपने विवादित बयान की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने का कहा गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस ने उन्हें दूसरा समन जारी कर 14 फरवरी को पेश होने को कहा था।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका
अधिकारी ने कहा था कि रणवीर ने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि उसका बयान उनके घर पर ही दर्ज किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। असम में भी रणवीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसलिए असम पुलिस भी पूछताछ करना चाहती है। इसके अलावा रणवीर अलाहबादिया ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें उनके खिलाफ पूरे भारत में दर्ज FIR को एक साथ जोड़ने की मांग की गई।



Post Comment