गोमती नदी से निकाला गया 10 कुंतल कचरा, स्वच्छ पर्यावरण सेना ने महाभियान को दी धार

लखनऊ: हर बार की तरह इस रविवार भी महाभियान ‘संडे फॉर गोमती’ को धार देते हुए स्वच्छ पर्यावरण सेना तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा कचरे से भरी गोमती नदी की तलहटी से लगभग 10 कुंतल कचरा निकाला गया। स्वच्छ पर्यावरण सेना ने प्रातः पांच बजे हनुमान सेतु के निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर तीन घंटे नदी की तलहटी की सफाई की।

सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में जारी अभियान में बबिता यादव, प्रीति जैन, सरिता जैसवाल, शांती कश्यप, महेंद्र प्रताप सिंह, अनुग्रह सिंह, अजय चौधरी, विवेक जोशी, जितेन्द्र शर्मा, सौरभ अग्रवाल, कमलेश कुमार, प्रदीप वर्मा, हरिनाम सिंह, रमेश जोशी अनमोल वर्मा, विष्णु तिवारी, संजय वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, रामकुमार बाल्मीकि, अभिषेक सिंह इत्यादि  स्वयं सेवकों ने गोमती नदी के लिए स्वच्छता अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में पौलीथीन बैग, सड़े-गले कपड़े, पौलीथीन तथा देवी देवताओं की सैकड़ों मूर्तियों को नदी से बाहर निकालकर नदी का लगभग 10 कुंतल कचरा कम किया।

साथ ही आदि गंगा गोमती मां की विधिवत आरती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में बहने वाली गोमती नदी में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने की मांग की गई।

Post Comment

You May Have Missed