उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, Maha Kumbh 2025, Maha Kumbh Mela 2025, Prayagraj Maha Kumbh 2025, Prayagraj Police, UP Government, UP News, Yogi Adityanath, Yogi Government, प्रयागराज पुलिस, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, महाकुंभ मेला 2025, यूपी सरकार, योगी आदित्यनाथ, योगी सरकार, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
माघ पूर्णिमा में ऑपरेशन चतुर्भुज से श्रद्धालुओं की निगरानी, पल-पल पर नजर बनाए रहे सीएम योगी
महाकुंभनगर। महाकुंभनगर में माघ पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुरक्षा ऑपरेशन चतुर्भुज के जरिए की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अंतर्गत यह स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा आईसीसीसी की स्पेशल टीम भी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाती रही, जिसने टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए बेहद मजबूत सेफ्टी सर्किल बनाया। इसके जरिए मंगलवार की रात से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, अपराध नियंत्रण और क्राउड मैनेजमेंट के हर पहलू पर नजर रखी गई।
देश भर से त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने आए श्रद्धालु सीएम योगी द्वारा की गई उच्च कोटि के प्रबंध की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं, पश्चिम बंगाल से आए एक श्रद्धालु ने तो यहां तक कह दिया कि महाकुम्भ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी पश्चिम बंगाल सरकार को इसी प्रकार की व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
मेला के साथ पूरे शहर की निगरानी
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से पूरे मेला क्षेत्र के साथ साथ पूरे शहर की भी निगरानी की जा रही है। 2750 हाई-टेक कैमरों, एंटी-ड्रोन सिस्टम और विशेष सुरक्षा टीमों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
महाकुंभनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि ड्रोन से एरियल सर्विलांस के माध्यम से 24 घंटे पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर आईसीसीसी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। इससे क्राउड मैनेजमेंट में बड़ी मदद मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन के जरिए पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
एंटी-ड्रोन सिस्टम रहा अलर्ट मोड में
महाकुंभनगर में एंटी-ड्रोन सिस्टम अलर्ट मोड में है। किसी भी संदिग्ध उड़ान को रोकने और सुरक्षा चूक से बचने के लिए यह प्रणाली सक्रिय की गई है। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुनिश्चित किया गया कि कोई भी संदिग्ध ड्रोन संचालित न किया जाए। पूरी मुस्तैदी से इस पर नजर रखी गई और सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
युवाओं ने जताया आभार
वैसे तो, सीएम योगी की कार्यशैली हर आयुवर्ग और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों को अपना मुरीद बना रही है मगर युवा उनसे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं जिसकी बानगी बुधवार को संगम तट पर देखने को मिली जहां देश भर से आए युवा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ स्नान को अमिट स्मृति बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सीएम योगी का तहेदिल से आभार जताया।



Post Comment