देश-दुनिया
राजनीति
होम
Modi Cabinet 2024, Modi Cabinet 3.0, Modi Government, Modi Government 3.0, Modi's swearing in, Narendra Modi, Narendra Modi becomes PM for the third time, PM Modi, तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, मोदी का शपथ ग्रहण, मोदी कैबिनेट 2024, मोदी कैबिनेट 3.0, मोदी सरकार, मोदी सरकार 3.0
Shailendra Singh
0 Comments
मोदी कैबिनेट 3.0 में 71 मंत्री, जानें किस नेता को मिला कौन सा मंत्री पद; देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद रविवार (9 जून) को 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में हुआ। नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हुए हैं।
केंद्रीय कैबिनेट 3.0 में शामिल हुए मंत्री
- नरेंद्र मोदी, यूपी से लोकसभा सदस्य
- राजनाथ सिंह, यूपी से लोकसभा सदस्य
- अमित शाह, गुजरात से लोकसभा सदस्य
- नितिन गडकरी, महाराष्ट्र से लोकसभा सदस्य
- जेपी नड्डा, नागपुर, हिमाचल
- शिवराज सिंह चौहान, विदिशा, मध्य प्रदेश
- निर्मला सीतारमण, कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य
- एस जयशंकर, रास सदस्य, गुजरात
- मनोहर लाल खट्टर, लोस सदस्य, हरियाणा
- एचडी कुमारस्वामी, लोस सदस्य, कर्नाटक
- पीयूष गोयल, महाराष्ट्र से लोस सांसद
- धर्मेंद्र प्रधान, उड़ीसा से लोस सांसद
- जीतन राम मांझी, बिहार से लोस सांसद
- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार से लोस सांसद
- सर्वानंद सोनोवाल, असम से लोस सांसद
- डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक, मध्य प्रदेश से लोस सदस्य
- के. राम मोहन नायडू, आंध्र से लोस सांसद
- प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक, लोस सदस्य
- जुएल ओराम, ओडिशा, लोस सदस्य
- गिरिराज सिंह, बिहार से लोस सदस्य
- अश्विनी वैष्णव, रास सदस्य
- ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश से लोस सांसद
- भूपेंद्र यादव, हरियाणा
- गजेंद्र सिंह शोखावत, राजस्थान
- अन्नपूर्ण देवी, झारखंड
- किरण रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश
- हरदीप सिंह पुरी, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद
- मनसुख मांडविया, गुजरात से सांसद
- जी किशन रेड्डी, तेलंगाना से सांसद
- चिराग पासवान, बिहार से लोस सांसद
- सीआर पाटिल, गुजरात से लोस सांसद
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के गुड़गांव से सांसद
33 जीतेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद
34 अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के बीकानेर से सांसद
35 प्रतापराव गणपत राजव जाधव, महाराष्ट्र की बुलढाणा सीट से सांसद
36 जयंत चौधरी, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद
राज्य मंत्री
- जितिन प्रसाद, यूपी से पीलीभीत सीट से सांसद
- श्रीपद यसो नाइक, नॉर्थ गोवा सीट से लगातार छठी बार सांसद
- पंकज चौधरी, यूपी की महाराजगंज सीट से सांसद
- कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा से लोकसभा सांसद
- रामदास अठावले, महाराष्ट्र से रास सांसद
- रामनाथ ठाकुर, बिहार से रास सांसद
- नित्यानंद राय, बिहार से लोकसभा सांसद
- अनुप्रिया पटेल, यूपी से सांसद
- वी सोमन्ना, कर्नाटक से सांसद
- चद्रशेखर पेमासानी, कर्नाटक से टीडीपी सांसद
- प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी से सांसद
- शोभा करंदलाजे, कर्नाटक से सांसद
- कीर्तिवर्धन सिंह, यूपी के गोंडा से सांसद
- बनवारी लाल वर्मा, यूपी से रास सांसद
- 51 शांतनु ठाकुर, पश्चिम बंगाल से सांसद
- सुरेश गोपी, केरल से भाजपा के पहले सांसद
- एल मुरुगन, तमिलनाडु
- अजय टम्टा, उत्तराखंड से सांसद
- बंदी संजय कुमार, तेलंगाना से सांसद
- कमलेश पासवान, यूपी से सांसद
- भागीरथ चौधरी, राजस्थान से सांसद
- सतीष चंद्र दुबे, बिहार से राज्यसभा सांसद
- संजय सेठ, झारखंड से लोस सांसद
- रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब से पूर्व सांसद
- दुर्गा दास उइके, एमपी से सांसद
- रक्षा खडसे, महाराष्ट्र से सांसद
- सुकांता मजूमदार, बलूरघाट, पश्चिम बंगाल से सांसद
- सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश से सांसद
- तोखन साहू, छत्तीसगढ़
- राज भूषण चौधरी, बिहार से सांसद
- बी. श्रीनिवास वर्मा
- हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली से सांसद
- नीमूबेन जयंतीभाई बामभानिया
- मुरलीधर मोहोल, महाराष्ट्र से सांसद
- जॉर्ज कुरियन, केरल से राज्यसभा सांसद
- पवित्र मार्ग्रेटा, असम से रास सांसद
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कई विदेशी नेता
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला और वह शपथ ग्रहण में शामिल हुए। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रि परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल हुए। इनमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया।



Post Comment