देश-दुनिया
होम
Accident in Jammu and Kashmir, Terrorist attack, Terrorist attack in Jammu and Kashmir, Terrorist attack in Reasi, Terrorist attack on pilgrim bus, आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर में हादसा, तीर्थयात्री बस पर आतंकी हमला, रियासी में आतंकी हमला
Shailendra Singh
0 Comments
रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, फायरिंग के बाद बेकाबू होकर खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत
जम्मू: एक तरफ देश के नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। यहां रविवार शाम को जम्मू संभाग के रियासी जिले में आतंकवादी हमला हुआ। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हैं।
इस घटना को लेकर अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि कटड़ा से शिवखोड़ी जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर पोनी इलाके में हमला हुआ। इसके बाद ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और ये खाई जा गिरी।
Reasi bus accident | SSP Reasi Mohita Sharma says, "Initial reports suggest that terrorists fired upon the passenger bus going from Shiv Khori to Katra. Due to the firing, the bus driver lost balance of the bus and it fell into gorge. 33 people were injured in the incident.… pic.twitter.com/OHeASXuxrn
— ANI (@ANI) June 9, 2024
रियासी एसएसपी ने दी जानकारी
रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि शिवखोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इस कारण बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिवखोड़ी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।



Post Comment