Delhi Exit Poll 2025: 10 एग्जिट पोल्स के नतीजों में आठ में BJP को बहुमत, जानें AAP-कांग्रेस का हाल

Delhi Exit Poll 2025: 10 एग्जिट पोल्स के नतीजों में आठ में BJP को बहुमत, जानें AAP-कांग्रेस का हाल

Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी) को मतदान के साथ ही चुनाव संपन्न हो गए। यहां विधानसभा की 70 सीटों पर कराए गए एक चरण में पांच बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियां कुछ ही देर में दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए।

दिल्‍ली चुनाव के एग्जिट पोल्‍स

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। इनमें से अब तक जिन सात एग्जिट पोल्स का एलान हुआ है, उन सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है।

Delhi Exit Poll 2025: 10 एग्जिट पोल्स के नतीजों में आठ में BJP को बहुमत, जानें AAP-कांग्रेस का हाल

दिल्ली के लिए क्या हैं समीकरण?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनके लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 5 फरवरी, 2025 को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा भी इसी सीट से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना पिछली बार की तरह ही इस बार भी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट पर भाजपा से उन्हें रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed