Ayodhya: मिल्‍कीपुर में कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी, सपा का कई बूथों पर EVP खराब होने का आरोप

Ayodhya: मिल्‍कीपुर में कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी, सपा का कई बूथों पर EVP खराब होने का आरोप

Milkipur By-Election 2025: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। 10 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। उपचुनाव में आज सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 2 घंटे में 13 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने कई बूथों पर ईवीएम खराब होने का आरोप लगाया है।

आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस गश्त कर रही है…पर्याप्त बल मौजूद है। अभी तक सभी जगह मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बल पहले से ही तैनात हैं…यदि कोई कानून के विरुद्ध काम करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कमिश्नर गौरव दयाल ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हम हर जगह जांच कर रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश कर रहे हैं।

सीमाएं सील, सख्त हुई मिल्कीपुर की सुरक्षा व्यवस्था

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए जिले की सीमाएं सील की गई हैं। खासतौर से मिल्कीपुर से जुड़े इलाके के 17 बॉर्डर बैरियर पर सख्त सुरक्षा के इंतजाम हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंदर अलग-अलग स्थानों पर 10 पुलिस बैरियर बनाए गए हैं, जहां वाहनों की चेकिंग जारी है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 414 बूथों पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मंदान के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 17 क्लस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर में एक निरीक्षक समेत छह-सात पुलिसकर्मियों की टीम मुस्तैद है।

मिल्‍कीपुर सीट के लिए ये हैं प्रत्याशी

  • अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी)- साइकिल
  • चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी)- कमल
  • राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी)- ऑटो रिक्शा
  • सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट)- आरी
  • संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम))- केतली
  • निर्दलीय अरविन्द कुमार- हाथ गाड़ी
  •  कंचनलता- द्वार घंटी
  • भोलानाथ (कांग्रेस बागी)- अंगूठी
  • वेद प्रकाश- फुटबाल खिलाड़ी
  • संजय पासी- कैमरा चुनाव चिन्ह।

Post Comment

You May Have Missed