Weather in UP: इन जिलों में देर रात बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather: प्रदेश के इन तीस जिलों में सोमवार को भारी बारिश का Alert

Weather in UP: उत्तर प्रदेश में फरवरी में अप्रैल की गर्मी का अहसास हो रहा है। धूप इतनी तल्ख होने लगी है कि अभी से लोग दिन में गर्मियों के कपड़ों में आ गए हैं और पंखों की जरूरत महसूस होने लगी है। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सोमवार की देर रात से हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। पश्चिम में बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद दिन व रात के पारे में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक संग वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पश्चिम में बारिश कराएंगी। इस दौरान राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। बुधवार से दिन व रात के पारे में हल्की गिरावट के आसार हैं।

यहां है वज्रपात होने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed