उत्तर प्रदेश
राजनीति
Akhilesh Yadav, Ayodhya Elections 2025, Ayodhya Milkipur Seat, BJP, BJP Candidate Chandrabhanu Paswan, Dimple Yadav, Milkipur Assembly Elections, Samajwadi Party, SP Candidate Ajit Prasad, UP News, UP Politics, अखिलेश यादव, अयोध्या चुनाव 2025, अयोध्या मिल्कीपुर सीट, डिंपल यादव, भाजपा, भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान, मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद, समाजवादी पार्टी
Shailendra Singh
0 Comments
अयोध्या में आज डिंपल यादव का रोड शो, 3 फरवरी को जनसभा करेंगे अखिलेश यादव
अयोध्या: अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पांच फरवरी को मतदान होना है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। तीनों पार्टियों के नेता मतदाताओं को मनाने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव अयोध्या के मिल्कीपुर में रोड शो करेंगी।
मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में गुरुवार को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का रोड शो होगा। रोड शो कुमारगंज बाजार से शुरू होगा। लगभग 10 किमी की दूरी पर मिल्कीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर समापन होगा। इसमें सांसद डिंपल का कार्यकर्ता लगभग 75 स्थानों पर स्वागत करेंगे।
तीन फरवरी को अखिलेश करेंगे जनसभा
जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि डिंपल के रोड शो में सपा की अन्य महिला नेता स्टार प्रचारक इकरा हसन, रागिनी सोनकर और प्रिया सरोज भी शामिल होंगी। सपा के केंद्रीय नेतृत्व की यह पहला रोड शो है। इसके साथ चुनावी सरगर्मीयां और बढ़ेंगी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा 3 फरवरी को किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में होगी।
मिल्कीपुर उपचुनाव के चार मुद्दे
- आवारा पशु
- खस्ताहाल सड़कें
- बिजली आपूर्ति
- शिक्षण संस्थान
भाजपा ने मिल्कीपुर में खोला कार्यालय
भाजपा संगठन मिल्कीपुर चुनाव को लेकर चार महीने पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है। पार्टी ने मिल्कीपुर, अमरगंज, बहादुरगंज, कुचेरा में अपने चुनावी कार्यालय भी खोल दिया है। सूर्य प्रसाद शाही पिछले चार महीने से अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं। कटहरी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को मिल्कीपुर में चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, चुनाव की तिथि के ऐलान के बाद मिल्कीपुर में प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जेपीएस राठौर, गिरीश चन्द्र यादव, अनिल राजभर, मयंकेश्वर शरण सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा के साथ में एमएलसी अवनीश पटेल, पुष्पेंद्र पासी को उतारा हैं।



Post Comment