Mahakumbh Stampede: बोले अजय राय- सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही मेले की अव्यवस्था 

Ajay Rai: छात्रों और युवाओं पर ‘लाठीचार्ज’! लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन

लखनऊ: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान अव्यवस्था से हुई दुखद घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, महाकुंभ में मौनी अमावस्या के नहान के दिन भगदड़ होने से क़ई लोगों के मृत और घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। यह दुखद घटना इस मेले की अव्यवस्था और प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है। योगी सरकार ने सारा पैसा सिर्फ अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर खर्च किया ना की महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर, ये इस सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।

अजय राय ने कहा, हम लगातार ऐसी ही घटना के प्रति सचेत करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शासन-प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हम मृतकों के आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इसके साथ ही सरकार से यह आग्रह करते हैं कि मृतकों के लिए उचित मुआवजा व घायलों को मुआवजे के साथ मुफ्त इलाज का प्रबंध करे।

Post Comment

You May Have Missed