मेडिकल के विद्यार्थियों की जद्दोजहद दिखाती सीरीज Medical Dreams, देखिए धमाकेदार टीजर

मेडिकल के विद्यार्थियों की जद्दोजहद दिखाती सीरीज Medical Dreams, देखिए धमाकेदार टीजर

Medical Dreams Teaser: सपना पूरा करने का रास्ता नीट परीक्षा (NEET) से होकर गुजरता है और इस सपने को देख चुके छात्रों की स्थिति को दिखाने वाली एक सीरीज आ रही है, जिसका नाम है- ‘मेडिकल ड्रीम्स’। इसमें एक्‍टर शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं। वे मेडिकल परीक्षा की तैयारी कराने वाले मास्टर हैं, जो कोचिंग में बैठे छात्रों को मोटिवेट करते दिख रहे हैं। सीरीज का टीजर जारी हो गया है।

‘मेडिकल ड्रीम्स’ यूट्यूब चैनल गर्लियापा की ऑरिजनल सीरीज है, जो अपने महिला केंद्रित शॉर्ट विडियोज और युवाओं पर आधारित शो के लिए लोकप्रिय है। टीजर की शुरुआत में शरमन जोशी क्लास में बैठे छात्रों को बता रहे हैं, ‘दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा लोग डॉक्टर्स पर ही करते हैं। आप सबने अगर ठान ही लिया है कि डॉक्टर बनना है तो याद रखिए, किसी भी क्षेत्र का डॉक्टर बनने का रास्ता नीट से होकर ही जाता है और ये नीट क्लियर करना ऐसा ही है, जैसे माउंट एवरेस्ट चढ़ना’।

Previous post

महाकुंभ भगदड़ का मामला मानवाधिकार आयोग में दर्ज, CM Yogi बोले- हालात नियंत्रण में, अफवाह पर ध्यान न दें

Next post

वाराणसी के 10 घाटों पर 20 लाख श्रद्धालुओं का मौन स्नान, अयोध्या में भक्‍तों से 15 दिन न आने की अपील

Post Comment

You May Have Missed