पश्चिमी यूपी में मौनी अमावस्या पर बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवाओं से बढ़ सकती है गलन

पश्चिमी यूपी में मौनी अमावस्या पर बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवाओं से बढ़ सकती है गलन

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मौसम में उलटफेर का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 32 जिलों में कोहरा छाया रहा तो वहीं, विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। 25-30 किलोमीटर की स्पीड से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौनी अमावस्या पर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पारा और गिरेगा। प्रयागराज में मौसम साफ रहेगा।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी यूपी में 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई असर नहीं पड़ेगा।

तीन दिनों तक मौसम का अनुमान

29 जनवरी: पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। पूरे यूपी में सुबह-शाम कोहरा छाएगा। सर्द हवाएं चलेंगी। विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक रह सकती है।

30 जनवरी: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिलेगा। विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रह सकती है।

31 जनवरी: पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम कोहरा भी छाएगा। विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक रहेगी।

Previous post

दिल्ली चुनाव के लिए सियासी दलों ने झोंकी ताकत, शाह का रोड शो और सीएम योगी की रैली; केजरीवाल भी करेंगे जनसभा 

Next post

फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, ट्रंप से फोन पर अप्रवासी मुद्दे और हथियार डील पर हुई चर्चा

Post Comment

You May Have Missed