दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP का घोषणा पत्र जारी, केजरीवाल बोले- जो कहा है, करके दिखाएंगे

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP का घोषणा पत्र जारी, केजरीवाल बोले- जो कहा है, करके दिखाएंगे

नई दिल्‍ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें दिल्ली वालों के लिए 15 गारंटी दी गई हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से हमारा रिश्ता वादों का नहीं बल्कि गारंटी का है। ये “केजरीवाल की गारंटी” हैं। जो कहा है, वो करके दिखाएंगे।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP का घोषणा पत्र जारी, केजरीवाल बोले- जो कहा है, करके दिखाएंगे

वहीं, आदमी पार्टी के घोषणा पत्र से पहले ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप ने हमेशा दिल्ली के आम लोगों के लिए काम किया है। घोषणापत्र हमेशा लोगों की बुनियादी जरूरतों पर आधारित होता है। हमारी पार्टी के घोषणापत्र में लोगों की आवाज देख सकते हैं। 10 साल पहले पार्टी के घोषणापत्र का भाजपा ने 10 साल तक विरोध किया। आज भाजपा कहती है कि उनका घोषणापत्र अरविंद केजरीवाल के घोषणापत्र जैसा ही है। यह एक बहुत बड़ी जीत है।

आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ 6 फरवरी को सुनवाई

मुख्यमंत्री आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के वकील ने कहा कि संजय सिंह और आतिशी उनके ऊपर लगाए आरोप वापस लेते हैं तो वह उन पर मुकदमा नहीं चलाने के बारे में सोच सकते हैं। राउज ऐवन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।

Post Comment

You May Have Missed