उत्तर प्रदेश
राजनीति
Akhada Parishad, Devkinandan in Mahakumbh, Devkinandan Thakur, Devkinandan Thakur in Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Maharaj Devkinandan Thakur, Prayagraj Mahakumbh 2025, Prayagraj News, Ravindra Puri Maharaj, Sanatan Board, UP News, अखाड़ा परिषद, देवकीनंदन ठाकुर, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, महाकुंभ में देवकीनंदन, महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुर, महाराज देवकीनंदन ठाकुर, रविंद्र पुरी महाराज, सनातन बोर्ड
Shailendra Singh
0 Comments
महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुर ने की सनातन बोर्ड के गठन की मांग, बोले- खत्म करें वक्फ बोर्ड
प्रयागराज: संगम नगरी में आयोजित महाकुंभ का गुरुवार (23 जनवरी) को 11वां दिन है। आज सुबह 11 बजे तक 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ऐसे में 13 जनवरी से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई है। आज सुबह दिगंबर अनी अखाड़े में साधु-संतों ने करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया और तलवारें लहराईं।
इसके अलावा महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि हमारी बहन-बेटियों को स्कूलों में नचाया जा रहा है। हमारी संस्कृति अभी भी आजाद नहीं है। इस बात को आगे बढ़ाने के लिए हमें सनातन बोर्ड चाहिए। योगी जी और मोदी जी इस कुंभ के यजमान हैं और हमारे साथ मौजूद अखाड़ों के पीठाधीश्वर आचार्य हैं। यजमान बढ़िया है तो दक्षिणा भी अच्छी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिना दक्षिणा के यज्ञ पूरा नहीं होती है। हम दक्षिणा के रूप में यजमान (योगी और मोदी) से सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग कर रहे हैं। देवकीनंदन ने वक्फ बोर्ड खत्म करने की भी मांग की।
सनातनी 27 जनवरी को धर्म संसद में पहुंचे: देवकीनंदन
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि 27 जनवरी को सेक्टर-17 में सनातन धर्म संसद में सभी लोग पहुंचें। अगर बैठने की जगह न मिले तो खड़े रहो। खड़े रहने की जगह न मिले तो जाम लगाओ। इतनी ईमानदारी और मजबूती से मांग रखो कि वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड हमें हर हाल में चाहिए। बिना सनातन बोर्ड लिए हम सनातनी कुंभ से वापस नहीं जाएंगे। सभी सनातनी इसी दृढ़संकल्प के साथ 27 जनवरी को सेक्टर-17 पहुंचें।

रविंद्र पुरी ने कहा- हम वक्फ बोर्ड की तरह कब्जा नहीं करेंगे
वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है, जो भी छोटे मठ और मंदिर हैं, उनको बचाया जाए। सभी मठ और मंदिरों की सुरक्षा की जाए। सनातन बोर्ड वक्फ बोर्ड की तरह कब्जा नहीं करेगा।



Post Comment