उत्तर प्रदेश
राजनीति
Maha Kumbh, Maha Kumbh 2025, Maha Kumbh Royal Bath 2025, Makar Sankranti, Makar Sankranti 2025, Prayagraj Maha Kumbh, Prayagraj Maha Kumbh 2025, प्रयागराज महाकुंभ, प्रयागराज महाकुंभ 2025, मकर संक्रांति, मकर संक्रांति 2025, महाकुंभ, महाकुंभ 2025, महाकुंभ शाही स्नान 2025
Shailendra Singh
0 Comments
महाकुंभ 2025: पहले अमृत स्नान में 1.4 करोड़ ने लगाई डुबकी, अब तक सात संन्यासी अखाड़ों ने किया स्नान
Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के पहले अमृत स्नान (शाही स्नान) में मंगलवार सुबह 6.15 बजे से से आस्था की डुबकी लगनी शुरू हो गई। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु-संत संगम पहुंच रहे हैं। सरकार के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। इस हिसाब से 30 घंटे में 3 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। हालात संभालने के लिए आर्मी को भी स्टैंड बाई पर रखा गया है।
जूना अखाड़े सहित सात संन्यासी अखाड़ों के संत स्नान कर चुके हैं। अब वैरागी अखाड़ों के संत संगम में स्नान करने के लिए निकले हैं। महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान की जगह अमृत स्नान शब्द का इस्तेमाल किया गया। अखाड़ों ने नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। संगम जाने वाले सभी रास्तों में 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को अलग-अलग 30-40 मिनट का समय दिया है। संगम पर दुनियाभर का मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु हैं।

3 और बड़ी बातें
- एपल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लारेन पॉवेल ने संगम में डुबकी लगाई।
- भीड़ को देखते हुए आज लेटे हुए हनुमान मंदिर को बंद कर दिया गया है।
- यति नरसिंहानंद के कैंप के बाहर से अयूब नाम के संदिग्ध युवक को पकड़ा। वह आयुष नाम बताकर अंदर पहुंचा था।
सीएम ऑफिस सहित सभी कंट्रोल रूम रेड अलर्ट पर: डीजीपी
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि आज महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान है, जिसमें विभिन्न अखाड़ों को साधु-सन्यासी भी स्नान कर रहे हैं। आज ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का आना शुरू हो चुका है। अन्य घाटों पर जो स्नान चल रहा है। सुबह 7 बजे तक वहां 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था, ऐसे में अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। आज घाटों पर जबरदस्त भीड़ है।
https://twitter.com/MahaaKumbh/status/1879029016717660298
डीजीपी ने कहा कि हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। हमारे सभी कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। DGP कंट्रोल रूम, होम कंट्रोल, चीफ मिनिस्टर ऑफिस, चीफ सेक्रेटरी ऑफिस…सब रेड अलर्ट पर हैं। हम लोगों का प्रयास है कि स्नान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। ड्रोन और CCTV कैमरों का भी भरपूर प्रयोग किया जा रहा है।



Post Comment