यूपी में 64 जिलों में कोहरा, कानपुर सबसे ठंडा शहर; 15 जनवरी से बूंदाबांदी के आसार 

यूपी में 64 जिलों में कोहरा, कानपुर सबसे ठंडा शहर; 15 जनवरी से बूंदाबांदी के आसार 

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के 64 जिलों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। आज सुबह वाराणसी सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। कोहरे की वजह से दिन में भी सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। आगरा में ताजमहल धुंध में छिप गया। इससे पहले रविवार को कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4°C रिकॉर्ड किया गया। महोबा में ठंड की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

24 घंटे में 35 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में औसत बारिश 1.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश आगरा, बरेली और बिजनौर में 7 से 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर आने वालीं 67 ट्रेनें 10 घंटे देरी से पहुंचीं। प्रदेश में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। पछु‌आ हवाओं से फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्द हवाएं परेशान करेंगी। कोल्ड डे की संभावना कम है।

14 जनवरी- शीतलहर के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर रिकॉर्ड की जाएगी। हल्की बारिश भी कुछ जगहों पर हो सकती हैं।

15 जनवरी- सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रह सकती है।

16 जनवरी- अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कोहरा छाया रहेगा।

Post Comment

You May Have Missed