Film GOAT में काम करने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं मीनाक्षी चौधरी, खुद किया खुलासा

Film GOAT में काम करने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं मीनाक्षी चौधरी, खुद किया खुलासा

Film GOAT: साल 2024 में एक्‍ट्रेस मीनाक्षी चौधरी ने छह फिल्मों में काम किया था। नए साल पर वह अब संक्रांतिकी वस्थुन्नम नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक्‍टर वेंकटेश के साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मीनाक्षी चौधरी ने अपने जीवन के एक कठिन दौर के बारे में बताया। उन्होंने साझा किया कि पिछले साल विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की रिलीज के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस आलोचना के वह एक हफ्ते तक डिप्रेशन में चली गई थीं।

लकी भास्कर में हुई काम की तारीफ

मीनाक्षी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि लकी भास्कर जैसी तेलुगू ब्लॉकबस्टर की सफलता के बाद उन्हें ढेर सारी सराहना मिली। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि आने वाले समय में सही प्रोजेक्ट्स का चुनाव कितना महत्वपूर्ण है। अभी हाल ही में उन्होंने नवीन पॉलीशेट्टी के साथ अनगनगा ओका राजू नाम की फिल्म को साइन की है। फिलहाल, मीनाक्षी अपनी आगामी फिल्म संक्रांतिकी वस्थुन्नम के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 14 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।

Post Comment

You May Have Missed