उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Cold wave in UP, Fog in UP, Indian Meteorological Department, rain in Rajasthan, snowfall in Himachal, Snowfall in Jammu and Kashmir, Weather News, Weather Update, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में कोहरा, यूपी में शीतलहर, राजस्थान में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी
Shailendra Singh
0 Comments
देश के 14 राज्यों में कोहरा, UP में विजिबिलिटी जीरो; राजस्थान में बारिश की संभावना
नई दिल्ली: देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली विजिबिलिटी घटकर जीरो मीटर तक पहुंच गई है। इस कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 255 फ्लाइट्स निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। 43 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं।
कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 40 फ्लाइट्स लेट हुईं, वहीं, 5 कैंसिल कर दी गई। चंडीगढ़, अमृतसर और आगरा एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के कुछ जिलों में कल बारिश हो सकती है, लेकिन MP में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि, यहां 2 दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है।
हिमाचल के सात जिलों में बर्फबारी का अलर्ट
उधर, हिमाचल के 7 जिलों में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी का दौर अभी नहीं रुकेगा। इन राज्यों में बर्फबारी के कारण ही उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
एमपी–राजस्थान और उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ेगी ठंड
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। अभी 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।
चार जनवरी को राज्यों में मौसम का हाल
- कोहरा- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश
- शीतलहर- उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश
- बारिश/बर्फबारी- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख
- बारिश- पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी।



Post Comment