New Year 2025 के जश्न में डूबे MS Dhoni, पत्नी साक्षी संग गोवा में किया डांस
New Year 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा में परिवार और दोस्तों के साथ नववर्ष 2025 का जश्न मनाया। विश्व कप विजेता कप्तान 31 दिसंबर को समुद्र तट के किनारे पार्टी करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी पत्नी साक्षी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी कैंडल लाइट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
नए साल के मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ डांस करता वीडियो प्रशंसकों को काफी पसंद आया। धोनी सोमवार को रांची से गोवा आए थे। मालूम हो कि धोनी ने हाल ही में अपने घर पर क्रिसमस मनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी खिलाड़ी सांता क्लॉज की ड्रेस में नजर आए थे और साक्षी ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
MS Dhoni celebrating New Year 2025 at Goa 🤩❤️@MSDhoni #MSDhoni #HappyNewYear2025 pic.twitter.com/Ltrbo1Gm4t
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) January 1, 2025
परिवार के साथ मना रहे छुट्टियां
अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब अपने परिवार को समय दे रहे हैं। धोनी ने 2020 में क्रिकेट से संन्यास लिया था और तब से वह कोई त्योहार अपने परिवार के बिना नहीं मना रहे हैं। धोनी लगातार भारत और विदेश में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं।
Cutest Video of the day ♥️
Mahi Sakshi 😍#MSDhoni pic.twitter.com/3qa3hE4VEw
— Chakri (@ChakriDhonii) January 1, 2025
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अपने नेतृत्व कौशल की क्षमता के लिए मशहूर धोनी ने कभी सोशल मीडिया को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया। अब मिस्टर कूल ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। पूर्व कप्तान ने बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उनके मैनेजर उन्हें सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह देते थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा था कि अगर मैं अच्छा क्रिकेट खेलता हूं तो मुझे किसी पीआर की जरूरत नहीं है।



Post Comment