उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
cold in Himachal, cold in MP, cold in Rajasthan, Cold in UP, Fog in UP, Himachal Pradesh, Rain in UP, snowfall in Himachal, एमपी में ठंड, यूपी में कोहरा, यूपी में ठंड, यूपी में बारिश, राजस्थान में ठंड, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल में ठंड, हिमाचल में बर्फबारी
Shailendra Singh
0 Comments
देश के तीन राज्यों में बर्फबारी, यूपी में शीतलहर व कोहरे ने बढ़ाई ठंड
नई दिल्ली: देश के तीन राज्यों में बर्फबारी लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई जनपदों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। तीन राज्यों में बर्फ गिरने की वजह से टूरिस्ट भारी संख्या में हिल स्टेशन पहुंच रहे हैं। हिमाचल में दो दिन में 45 हजार वाहन पहुंचे हैं। शिमला में पिछले 2 दिनों में 24 हजार वाहनों में 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को पहाड़ों की बर्फीली हवा से उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान गिरेगा। उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी तापमान लगातार गिर रहा है। नीमच में पारा 3.5º तक पहुंचा गया है। वहीं, राजस्थान 3 दिन तक कोल्डवेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन माउंट आबू में कल से 3 दिन के बीच पारा माइनस में जा सकता है। फिलहाल यहां तापमान 1º है।
यूपी के 52 शहरों में शीतलहर, तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में शीतलहर चल रही है। वहीं, 60 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 ट्रेनें 8 घंटे तक लेट आईं। मुजफ्फरनगर में एक और महोबा में 2 लोगों की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि तीनों मौतें ठंड के चलते हुईं। पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
अभी और पड़ेगी कड़ाके की ठंड
कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ और आ गया है। प्रदेश में कोहरा और धुंध अगले 24 से 48 घंटे तक छाई रहेगी। मौसम खुलते ही तेज बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। इससे सर्दी बढ़ेगी।
1 जनवरी को 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट
मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन रहेगी। तमिलनाडु-पुडुचेरी में तेज रफ्तार में हवा चलेगी। इन राज्यों के कुछ जिलों में बिजली भी गिर सकती है।
2 जनवरी को तीन राज्यों में बर्फबारी
असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा रहेगा। उत्तरी भारत के राज्यों में शीतलहर चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।



Post Comment