डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Dr. Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व डॉ. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने भी श्रद्धांजलि दी है। इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ, निमृत कौर, सनी देओल, संजय दत्त का नाम शामिल है।

सनी देओल ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- “मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं, एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र के विकास में उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। #RIPDrManmohanSingh।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

संजय दत्त ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा- “डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक, उनका देश के प्रति उत्तरदायित्व कभी भुलाया नहीं जाएगा।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

दिलजीत दोसांझ ने भी सिंह की फोटो शेयर की और दुख जताते हुए लिखा- “ओह वाहेगुरु।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

निमरत कौर ने दी श्रद्धांजलि

एक्‍ट्रेस निमरत कौर ने लिखा- “एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, उनकी अद्वितीय बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. मनमोहन सिंह जी, कृपा और महिमा में विश्राम करें। सतनाम वाहे गुरु #RIPManmohanSinghJi।”

अनिल कपूर ने भी किया याद

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, डॉक्टर मनमोहन सिंह केवल एक अच्छे नेता नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत के इकोनॉमिक नींव को रखने वाले सफल नेता भी थे। मैं उनसे खुद मिलने का मौका मिलेगा। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

 

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आयुष्मान खुराना ने किया मनमोहन सिंह को याद

आयुष्मान खुराना ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मनमोहन सिंह की तस्वीर साझा कर हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई है।

Post Comment

You May Have Missed