उत्तर प्रदेश
राजनीति
DGP Prashant Kumar, Kannauj News, Kannauj Police, Kannauj Police E-Office, UP DGP, UP Digital Police, UP News, UP Police, UP Police DGP, कन्नौज पुलिस, कन्नौज पुलिस ई-ऑफिस, डीजीपी प्रशांत कुमार, यूपी डिजिटल पुलिस, यूपी डीजीपी, यूपी पुलिस, यूपी पुलिस डीजीपी
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी की पहली डिजिटल पुलिस बनी कन्नौज पुलिस, DGP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की शुरुआत
कन्नौज: कन्नौज पुलिस, उत्तर प्रदेश की पहली डिजिटल पुलिस बन गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने ई-ऑफिस प्रणाली का उद्घाटन किया। कन्नौज में पुलिस ऑफिस से लेकर सभी शाखाओं और थानों में ई-प्रणाली से जोड़ा गया है। इसको लेकर डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की प्रशंसा की।
कन्नौज पुलिस को डिजिटल बनाने के लिए एसपी अमित कुमार आनंद ने 10 नंवबर से प्रयास शुरू किए। उन्होंने सबसे पहले पुलिस ऑफिस के प्रधान लिपिक कार्यालय व आंकिक शाखा में इसे लागू किया। जब ये प्रयोग सफल हुआ तो उन्होंने सभी थानों और शाखाओं इसे पूरी तरह से लागू करने के लिए लैपटॉप, स्कैनर और अन्य उपकरण खरीदे। कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को आईडी और वीपीएन तैयार कराया गया।
सभी प्रकार की डाक का डिजिटली पंजीकरण
इसके बाद सभी थाना प्रभारियों के ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट बनवाए गए। सेंट्रल रजिस्ट्री यूनिट के नाम से एक नई शाखा का गठन किया गया, जो कि सभी प्रकार की डाक को डिजिटली पंजीकरण कर ई-ऑफिस के माध्यम से पूरे जिले को वितरित करेगा और कन्नौज जिले को डिजिटिलाइज करने में अहम भूमिका निभाएगा।

डीजीपी ने की एसपी की प्रशंसा
ई-ऑफिस प्रणाली के उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि ये केंद्रीय सचिवालय नियमावली पर आधारित है। इसे कागजरहित और तेज बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया। लाइव उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रौद्योगिकी को अपनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एसपी अमित कुमार आनंद के प्रयासों की प्रशंसा भी की।

तिर्वा कोतवाली को मिले 2 लाख रुपये
ई-ऑफिस के लाइव प्रजेंटेशन के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद ने तिर्वा कोतवाली में सुधार कार्य करवाने के लिए 2 लाख रुपये डिजिटल हस्ताक्षर कर प्रदान किए, जिससे वहां कुछ काम कराए जा सकेंगे। पुलिस विभाग में पूरी तरह से ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को लागू कर दिया गया है। यहां अब तक 1425 फाइलें और 2710 रिसिप्ट तैयार की जा चुकी हैं।



Post Comment