रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा राजधानी लखनऊ में गोमती किनारे कुड़ियाघाट पर स्थापित की गई है। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के रचनाकार अमरपाल सिंह को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई। स्वागत भाषण विधायक नीरज बोरा ने किया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि की मौजूदगी रही।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 25, 2024



Post Comment