उत्तर प्रदेश
राजनीति
Bharatiya Kisan Parishad, Bharatiya Kisan Union, farmers march to Delhi, Farmers Protest, Noida Expressway, UP farmers, UP News, UP Police, किसान दिल्ली कूच, किसानों का प्रदर्शन, नोएडा एक्सप्रेस-वे, भारतीय किसान परिषद, भारतीय किसान यूनियन, यूपी किसान, यूपी पुलिस
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी के किसानों का दिल्ली मार्च, बैरिकेडिंग तोड़ी और पुलिस ने खड़े किए क्रेन-कंटेनर
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 5 हजार किसानों ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। भारतीय किसान परिषद के सुखवीर खलीफा ने कहा, हम दिल्ली जरूर जाएंगे और संसद का घेराव करेंगे। हमें अपना हक लेना है।
वहीं, किसानों को रोकने के लिए वज्र वाहन और आरएएफ के जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद हो गया है। इससे पहले, दोपहर 12 बजे किसान नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास इकट्ठा हुए। संसद का घेराव करने के दिल्ली की तरफ बढ़े तो पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल पर उन्हें रोक दिया। किसानों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके क्योंकि उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं। pic.twitter.com/TFILjwkKs6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2024
बेनतीजा रही थी बैठक
1 दिसंबर यानी कल किसानों ने अपनी 4 मांगों को लेकर नोएडा डीएम मनीष वर्मा और ग्रेटर नोएडा, यमुना, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के साथ बैठक की थी। 3 घंटे तक बैठक चली थी, लेकिन बेनतीजा साबित हुई थी। वहीं, 1 साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली कूच किया था। इस बार किसानों की अगुआई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पवन खटाना कर रहे हैं।
किसानों की क्या हैं मांगें
- किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले 10% प्लॉट दिया जाए।
- 64.7% की दर से किसानों को मुआवजा मिले।
- नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
- भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के सभी फायदे दिए जाएं।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रूटों पर डायवर्जन
- चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहन गोल चक्कर चौक से होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक जाएंगे।
- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से होकर जाएंगे।
- कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर जाएंगे।
- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होकर जाएंगे।
- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से कालिन्दी कुंज की ओर जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर जाएंगे।
- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर जाएंगे।



Post Comment