Chhath Puja 2024: अक्षरा सिंह ने छठी मईया से मांगी मनौती, फैंस ने भी की तारीफ

Chhath Puja 2024: अक्षरा सिंह ने छठी मईया से मांगी मनौती, फैंस ने भी की तारीफ

एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह को शादी से पहले छठ व्रत करने पर ट्रोल किया गया, लेकिन उन्‍होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। एक्‍ट्रेस ने कहा कि इतना बड़ा पर्व शादी का मोहताज नहीं है। लोक आस्था के पर्व के सेलिब्रेशन की झलिकयां अक्षरा लगातार फैंस के साथ साझा कर रही हैं। उन्होंने दूसरे दिन खरना की वीडियो साझा की है। साथ ही उन्होंने छठी मईया से एक मनौती मांगी है।

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे छठ की तैयारी और पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। साथ में परिवार के सदस्य हैं। अक्षरा के पिता उनके पैर छूते भी दिखे हैं। वीडियो में छठ के दूसरे दिन खरना सेलिब्रेशन की झलक है। इसके साथ अक्षरा ने लिखा है, ‘कल खरना कुछ यूं संपन्न हुई’।

Chhath Puja 2024: अक्षरा सिंह ने छठी मईया से मांगी मनौती, फैंस ने भी की तारीफ

छठी मईया से मांगी यह मुराद

अक्षरा सिंह ने आगे लिखा- ‘समस्त देशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मइया छठव्रती माताओं-बहनों को 36 घंटे के निर्जल उपवास रहने हेतु उन सभी व्रतियों को शक्ति एवं आशीर्वाद दें’। जय छठी मइया’।

Chhath Puja 2024: अक्षरा सिंह ने छठी मईया से मांगी मनौती, फैंस ने भी की तारीफ

अक्षरा सिंह के छठ व्रत करने पर जहां कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं फैंस उनके साथ खड़े हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘जय हो छठी मैया, छठी मैया का आशीर्वाद दीदी आप पर और आपके घर के हर सदस्य पर सदैव बना रहे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, यह इमोशन है। इसका इंतजार एक बिहारी अपने जन्मदिन से भी ज्यादा बेकरारी से करता है’।

इस फिल्‍म में आएंगी नजर

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 6.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा की आगामी फिल्म ‘जानू आई लव यू’ है।

Post Comment

You May Have Missed