Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी में बीजेपी पिछड़ी लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का ‘दबदबा’ कायम

Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी में बीजेपी पिछड़ी लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का 'दबदबा' कायम

Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश के गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह की जीत की खबर है, हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है. कैसरगंज सीट यूपी की चर्चित सीटों में गिनी जाती है और बीजेपी ने इस सीट पर WFI के पूर्व चीफ और कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया था.

कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह की ऐतिहासिक जीत हुई है, लगभग 1 लाख 25 हजार वोटों करण भूषण सिंह जीते हैं. वहीं गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह विजई हुए हैं, वह 50 हजार वोटों से जीते हैं. दोनों लोकसभा पर अंतिम राउंड की मतगणना जारी है और दोनों प्रत्याशियों के जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है.

Post Comment

You May Have Missed