सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की फिरौती की भी मांग

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की फिरौती की भी मांग

Salman Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार धमकी देने वाले ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली इस धमकी में कहा गया है कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पांच दिन पहले भी सलमान खान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

जीशान के एक कर्मचारी ने दर्ज कराई थी एफआईआर

मोहम्‍मद तैय्यब ने 25 अक्टूबर की शाम एनसीपी नेता बाब सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।

Post Comment

You May Have Missed