सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पांच करोड़ की फिरौती मांगने के बाद मांगी थी माफी

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पांच करोड़ की फिरौती मांगने के बाद मांगी थी माफी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाते हुए पांच करोड़ रुपये की डिमांड करने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से बुधवार (23 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा।

जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप कॉल करके फिरौती मांगी थी। उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था।

धमकी देने के बाद मांगी थी माफी

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए तुरंत जांच शुरू की। इसी बीच, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला। पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी।

मैसेज में लिखी थी ये बात

सलमान को 5 करोड़ देने होंगे मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी मैसेज में लिखा था- ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।’

12 अक्टूर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

12 अक्टूबर को सलमान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस गैंग सलमान खान को भी कई सालों से जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Post Comment

You May Have Missed