यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट देगी सरकार

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट देगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने दीपावली 2024 से पहले बड़ा गिफ्ट देने का फैसला लिया है। यूपी सरकार ने ऐलान किया है कि दिवाली के मौके पर पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट सीएम ऑफिस की तरफ से किया गया है। पोस्ट में लिखा कि ” यूपीसीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।

Post Comment

You May Have Missed