‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का ट्रेलर रिलीज, मंजुलिका बनकर लौटीं विद्या बालन

‘Bhool Bhulaiyaa 3’ का ट्रेलर रिलीज, मंजुलिका बनकर लौटीं विद्या बालन

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर बुधवार (9 अक्‍टूबर) को रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 50 सेकंड के इस ट्रेलर में आपको कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। लेकिन, अगर आप डरावने सीन्स का इंतजार कर रहे थे तो शायद आपको निराशा हाथ लग सकती है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सिंहासन की बात से शुरू होती है। इसके बाद सभी किरदारों की एंट्री दिखाई गई है। कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा बने हैं, जो उस भूतिया हवेली से भूत को भगाने और कुछ अनसुलझे राज को सुलझाते दिखेंगे।

ट्रेलर में विद्या बालन एक बार फिर से मंजुलिका बनकर लौटी हैं। उनके रोल को काफी खौफनाक दिखाया गया है। हालांकि, माधुरी दीक्षित सरप्राइज मंजुलिका बनकर सामने आई हैं। फिल्म में रूह बाबा और तृप्ति डिमरी के बीच लव केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके अलावा विजय राज और राजपाल यादव भी नजर आए हैं।

कॉमेडी ने बिगाड़ा हॉरर का मजा

फिल्म में स्टारकास्ट काफी बड़ी है, लेकिन किसी भी किरदार की हॉरर एक्टिंग में वो दम नहीं दिखा, जिसकी फैंस को उम्मीद होगी। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन ने हर हाल में कॉमेडी करने की कोशिश की है। लेकिन ज्यादा कॉमेडी ने ट्रेलर से हॉरर एंगल को ही मिटा दिया। मंजुलिका के किरदार में फैंस को विद्या बालन से काफी उम्मीद होगी। लेकिन उनके हॉरर अंदाज में भी कमी दिखाई दी है। ट्रेलर में VFX भी इतना डार्क है कि देखने में सब कुछ नकली सा लग रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक ‘हरे राम हरे राम’ आपको जरूर अक्षय कुमार की याद दिलाएगा।

Post Comment

You May Have Missed