अरविंद केजरीवाल की जमानत को अखिलेश यादव ने बताया ‘संविधान की जीत’

अरविंद केजरीवाल की जमानत को अखिलेश यादव ने बताया ‘संविधान की जीत’

UP News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली जमानत पर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखते हुए इसे ‘संविधान की जीत’ बताया है।

सपा सुप्रीमो ने लिखा- दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। न्याय के दरवाज़े पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और आगे भी बढ़ती रहेगी।

AAP ने भी फैसले का किया स्‍वागत

उधर, आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति ‘घोटाले’ से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया और इसे ‘सच्चाई की जीत’ करार दिया। आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाने से अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है।

Previous post

Varanasi Gyanvapi Case: वाराणसी कोर्ट ने खारिज की ज्ञानवापी तहखाने की छत पर नमाजियों की रोक वाली याचिका

Next post

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का चौथा स्थापना दिवस, सीएम योगी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Post Comment

You May Have Missed