Bharat Bandh को बसपा का समर्थन, की आरक्षण में बदलाव खत्‍म करने की मांग

Bharat Bandh को बसपा का समर्थन, की आरक्षण में बदलाव खत्‍म करने की मांग

Bharat Bandh: बहुजन समाज पार्टी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बुधवार (21 अगस्‍त) को किए गए ‘भारत बंद’ के आह्वान का समर्थन किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सपा भारत बंद के आह्वान का समर्थन करती है, क्योंकि भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र और इसे निष्प्रभावी बनाकर अंततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण एक अगस्त 2024 को एससी-एसटी के उपवर्गीकरण में क्रीमी लेयर से संबंधित उच्चतम न्यायालय के निर्णय के खिलाफ दोनों समुदायों में भारी रोष व आक्रोश है।

मायावती ने कहा कि इसे लेकर इन वर्गों के लोगों द्वारा आज ’भारत बंद’ के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिये आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने की मांग की जाएगी, जिसे बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने की अपील है। उन्‍होंने आगे लिखा- एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी (अन्य पिछड़े वर्ग) समाज को भी मिला आरक्षण का संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर इसके साथ कोई खिलवाड़ न करें।

गौरतलब है कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर शीर्ष अदालत के एक अगस्त के फैसले के खिलाफ बुधवार को देशभर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।

Previous post

Bharat Bandh: SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर का विरोध, बिहार में ट्रेन रोकी; राजस्थान के भरतपुर में नेट बंद

Next post

पोलैंड दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, यूक्रेन जाकर जेलेंस्की से भी करेंगे मुलाकात 

Post Comment

You May Have Missed