Train Accident: साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, IB कर रही हादसे की जांच

Train Accident: साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, IB कर रही हादसे की जांच

Train Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई। 25 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्री घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी किसी भारी चीज से टकराया। इंजन पर टकराने के निशान हैं। सबूत सुरक्षित रखे गए हैं। IB और यूपी पुलिस जांच कर रही है। नॉर्दन सेंट्रल रेलवे के GM उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा- यह तय है कि हादसा इंजन के किसी चीज से टकराने की वजह से हुआ है। मौके पर कोई चीज नहीं मिली है।

Train Accident: साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, IB कर रही हादसे की जांच

16 ट्रेनों को किया गया रद्द

झांसी DRM दीपक सिंह ने कहा- हादसे के वक्त यात्रियों ने टकराने की आवाज सुनी। जांच हो रही है। हादसे से पटरियां उखड़ गईं। लोहे की क्लिप उखड़कर दूर जा गिरी। ट्रेन कानपुर स्टेशन से ही गुजरी थी, ऐसे में स्पीड धीमी थी। कानपुर से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है। जीएम ने कहा कि 24 घंटे में ट्रैक को क्लियर कर देंगे।

कानपुर पुलिस कमिश्नर पहुंचे, जांच की

कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जहां हादसा हुआ वहां आसपास जांच की। पटरी का एक टुकड़ा ट्रैक के करीब पड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी टुकड़े को पटरी पर रखा गया था। जिस वजह से ट्रेन डिरेल हुई। पुलिस वहां पहुंचने के जो रास्ते हैं, उनमें लगे हुए सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।

Post Comment

You May Have Missed