शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान को बनाना चाहते थे जैकी चैन, कराया था ये काम

शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान को बनाना चाहते थे जैकी चैन, कराया था ये काम

Entertainment Desk: बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान ‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह दिन तब और भी ज्यादा खास बन गया, जब उन्होंने समारोह के आर्टिस्टिक डायरेक्टर जियोना ए नाजारो से बात करते हुए दिग्गज अभिनेता जैकी चैन और अपने बेटे आर्यन खान को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा की।

‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ के 77वें संस्करण में जियोना से बात करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि जैकी चैन उनके पसंदीदा अभिनेताओं की सूची में पहले स्थान पर हैं। शाहरुख ने बताया कि जब उनके बड़े बेटे आर्यन खान का जन्म हुआ था तो उन्हें वो जैकी चैन जैसे दिखाई दिए थे। शाहरुख ने जैकी चैन की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक शानदार अभिनेता हैं और शारीरिक तौर पर भी कमाल के हैं। शाहरुख ने कहा कि वो आर्यन खान को भी जैकी चैन बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आर्यन को बाकायदा ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी कराई थी, क्योंकि वो यही मानकर चल रहे थे कि जूनियर खान भी जैकी चैन बन जाएंगे।

फिल्‍म किंग में बेटी के साथ नजर आएंगे शाहरुख

सुपरस्‍टार शाहरुख खाना का कहना है कि जैकी उन्हें प्रेरित करते रहते हैं। करीब तीन-चार साल पहले दोनों की सऊदी अरब में मुलाकात हुई थी। शाहरुख ने एक और दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि ‘रा.वन’ फिल्म उन्होंने कई संदर्भों के जरिए जैकी चैन को श्रद्धांजलि भी दी थी। बता दें कि शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।

Post Comment

You May Have Missed