NEET Row: मल्लिकार्जुन बोले- संसद में बयान दें पीएम मोदी, एकतरफा मन की बात न करें

NEET Row: मल्लिकार्जुन बोले- संसद में बयान दें पीएम मोदी, एकतरफा मन की बात न करें

NEET Protest: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा- जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर बयान देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफा मन की बात नहीं करनी होती। खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के उस वीडियो संदेश के बाद आई है, जिसमें उन्होंने संसद में अगले हफ्ते पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून लाने की बात कही थी।

शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें और छात्रों से माफी मांगें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस प्रमुख ने कहा- प्रधानमंत्री संसद आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। उन्होंने मांग रखी कि सरकार पहले छात्रों से माफी मांगे और उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश दिया था। खरगे ने साफ किया कि इन कदमों के बाद ही विपक्ष शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं।

राहुल गांधी का तीखा प्रहार

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुख्य सवाल को पूरी तरह टाल दिया है। राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री को देर रात जारी ऐसे वीडियो के जरिए देश के छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए।

Post Comment

You May Have Missed