NEET Protest: दिल्ली पुलिस का दावा- बाहरी असामाजिक तत्वों ने किया प्रोटेस्ट को हाईजैक

NEET Protest: दिल्ली पुलिस का दावा- बाहरी असामाजिक तत्वों ने किया प्रोटेस्ट को हाईजैक

NEET Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब ये प्रोटेस्ट पूरी तरह बाहरी असामाजिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया है। स्टूडेंट्स की आड़ में असामाजिक तत्व भीड़ में घुसकर नुकीले पत्थर, बोतलों से अचानक वर्दी वालों पर हमला शुरू करते हैं, फिर पूरी भीड़ आक्रामक हो जाती है। एक्स्ट्रा पैरामिलिट्री फोर्स दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट कर चुकी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कड़ी कार्रवाई का अभी सरकार की तरफ से आदेश नहीं है। सरकार स्टूडेंट्स को लेकर बातचीत का रास्ता निकालना चाहती है, इसलिए फोर्सेस बहुत संयम से सिर्फ अपनी जान बचा रही है। कड़ा जवाब नहीं दे रही है।

चेहरे ढके हुए दिखाई दिए कुछ प्रोटेस्टर्स

जंतर-मंतर की कुछ तस्वीरें आई हैं, जिसमें दिख रहा है कि पहचान छिपाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार की रात प्रोटेस्टर्स ने जमकर रेड लाइट पर हल्ला किया और पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर हंगामा किया। रात भर दिल्ली पुलिस के अधिकारी बैरिकेट पर मोर्चा संभालते नजर आए और खुद भीड़ के बीच में खड़े होकर प्रोटेस्टर्स पर नजर रख रहे थे। देर रात कुछ प्रोटेस्टर्स के चेहरे ढके हुए दिखाई दिए। किसी ने स्पाइडर मैन तो कोई चेहरे पर रुमाल बांधे हुए दिखाई दिया, ताकि पुलिस की पहचान से बच सकें।

शाम होते बदल जाता है जंतरमंतर का माहौल!

वहीं, गुरुवार की सुबह जंतर-मंतर पर रोजाना की तरह शांति है। लगभग आधा जंतर-मंतर भरा हुआ है। दिन में यहां लोग आते हैं, प्रदर्शन में हिस्सा लेते हैं, कविताएं पढ़ते हैं, नारे लगाते हैं। मंच से भी कहा जाता है कि एक पीसफुल प्रदर्शन है। लेकिन शाम होते-होते भीड़ बढ़ने लगती है और एक अलग तरीके का प्रदर्शन शुरू हो जाता है, जिसमें पुलिस को टारगेट किया जाता है, पत्थरबाजी की जाती है, हिंसा की जाती है। भीड़ जंतर-मंतर से निकल कर सड़कों पर आने लगती है।

2 ACP और 2 इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल

बता दें कि जंतर-मंतर पर कल रात फिर पुलिसवालों पर हमला हुआ है। प्रदर्शनकारियों के बीच घुसे उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, लाठी-डंडे से मारा। दो एसीपी और दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। इंटरनेट बंद होने के बाद जंतर-मंतर के आस-पास SMS से प्रदर्शनकारी मोबिलाइज किए गए। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर आज यानी गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Post Comment

You May Have Missed