UP Ka Mausam: आज से कमजोर पड़ जाएगा मानसून, इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम

UP Ka Mausam: आज से कमजोर पड़ जाएगा मानसून, इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में फिलहाल अगले तीन दिनों के लिए मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर रहेगा। हालांकि बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। साथ ही मानसून रेखा भी दक्षिण की ओर खिसक गई है। इसी वजह से 23 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। 26 और 27 जुलाई को दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

धीमी पड़ेगी बारिश, फिर से बढ़ेगी उमस

राजधानी में पिछले कई दिनों से हो रही अच्छी मानसूनी बारिश पर फिलहाल ब्रेक लगने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक अगले तीन दिनों के दौरान लखनऊ में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी। बारिश कम होने और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Post Comment

You May Have Missed